तलेन में धूम धाम से मनाया गया भुजरिया पर्व
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Aug 29, 2026
- 5 views
तलेन । नगर में परम्परागत भुजरिया पर्व हर्षो उल्लास से मनाया गया शनिवार को भुजरिया का जुलूस कुम्हार मोहल्ले से डीजे ढ़ोल ढमाको के साथ प्रारम्भ हुआ । जिसमे धोबी कुम्हार खटीक समाज के आलावा अन्य समाज के महिलाये पुरुष शामिल हुए जहाँ एक और पुरुष हाथो मे डंडे लिए बिनोरी खेलते नचाते गाते चल रहे थे वही दूसरी और महिलाये ज्वारे सिर पर लिए ढ़ोल पर नचाते गाते चल रही थी भुजरिया का यह जुलुस पुरानी नगर पंचायत सब्जी मार्केट बस स्टैंड होते इकलेरा चौराहे से नरसिंगलाल चौराहे होते हुए उगल नदी पहुंचा जहाँ पर पूजा अर्चना के साथ जवारो का विसर्जन किया गया उसके पश्यात घर घर भुजरिया का तिलक हुआ बच्चों ने बड़ो को भुजारिया देकर चरण छू कर आशीर्वाद लिया।


रिपोर्टर