पूर्ववर्ती छात्रों ने पेश की मिसाल- डीएम
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 27, 2026
- 4 views
रोहतास। उच्च माध्यमिक विद्यालय भैसहीं से शिक्षा प्राप्त कर विभिन्न क्षेत्रों में सेवा दे रहे पूर्ववर्ती छात्रों द्वारा विद्यालय में पठन पाठन कर रहे छात्रों को कम्प्यूटर, इन्वर्टर, प्रिंटर, हैन्ड पम्प सहित लाखों रुपए के आवश्यक सामग्री अपने तरफ से भेंट की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रोहतास के जिलाधिकारी दीपक कुमार ने भैसहीं के ग्रामीणों की सराहना करते हुए इसमें अग्रणी भूमिका निभाने वाले ग्रामीण वरीय पत्रकार अखिलेश कुमार की भूरी भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में सरकारी विद्यालयों में सहयोग या दान देने की परम्परा समाप्त होते जा रहा है, वैसे समय में अखिलेश ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक से सम्पर्क कर पठन पाठन सामग्री की व्यवस्था सक्षम पूर्ववर्ति छात्रों के सहयोग से किया है वह पहल काबिलेतारिफ है। इसका अनुकरण जिले के हर सरकारी स्कूलों में होना चाहिए।
जिलाधिकारी ने विद्यालय के लिए सामग्री उपलब्ध कराने वाले रामाकांत राय, ब्रजेश राय, करन कुमार गोलू, लक्ष्मण राय, कुशनाथ राय आदि को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भैसहीं निवासी वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश कुमार ने कहा कि हर विद्यालय से पढ़े लिखे कुछ लोग ऐसे जरूर होते हैं जिनके छोटे छोटे मदद से भी छात्र छात्राओं के लिए बड़ा सहयोग हो सकता है। इस दौरान बच्चों प्रदर्शनी लगाई को जिलाधिकारी ने सराहना की।
जिलाधिकारी सहित अन्य आगत अतिथियों को अंगवस्त्र तथा पुष्प गुच्छ भेंट कर उच्च माध्यमिक विद्यालय भैसहीं के प्राचार्या प्रमिला कुमारी ने स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार ने की। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक सुशील कुमार, अलोक सिंह आदि का योगदान सराहनीय रहा।


रिपोर्टर