खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से हसिया तक निकली झंडा रैली, गूंजे देशभक्ति के नारे
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Aug 14, 2026
- 51 views
बरसठी (जौनपुर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बरसठी से हसिया तक झंडा रैली का आयोजन किया गया। रैली में शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संदेश दिया।
रैली का आयोजन श्री गौतम प्रसाद, खण्ड शिक्षा अधिकारी बरसठी जौनपुर के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान विनोद कुमार पाण्डेय (एआरपी), विकास मणि (एआरपी), शिवनन्द यादव (एआरपी) एवं श्री नारायण यादव (एआरपी) सहित क्षेत्र के सभी अध्यापकगण मौजूद रहे। रैली में शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वतंत्रता दिवस की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।


रिपोर्टर