स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर फजलगंज स्टेडियम सासाराम में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित किया गया


रोहतास। जिला मुख्यालय फजलगंज स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस को लेकर फुंल ड्रेस रिहर्सल आयोजित किया गया। जिसके दौरान जिलाधिकारी, रोहतास दीपक कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक, रोहतास रौशन कुमार की उपस्थिति एवं देखरेख में परेड, ध्वजारोहण, मंच व्यवस्था सहित स्वतंत्रता दिवस समारोह के विभिन्न कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया गया।


इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समारोह स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने तथा समारोह के दौरान व्यवस्था, सुरक्षा एवं अनुशासन का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।


जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे राष्ट्रीय गौरव, सम्मान एवं देशभक्ति का पर्व है। समारोह को गरिमापूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तत्पर है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी एवं समन्वय के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया।


फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी, परेड दल, सुरक्षाकर्मी तथा अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट