सोनभद्रा बस चालक के लापरवाही से बाइक सवार पत्नी की मौत


पति रेफर

चालक ने दूसरा टक्कर मारा यात्री शेड में मारी 


रोहतास। जिले के नोखा थाना क्षेत्र के पेनार गांव समीप को एक बाईक सवार पति-पत्नी को सासाराम की तरफ जा रहा सोनभद्रा बस के चालक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दिया। जिस घटना में पत्नी नेहा कुमारी (उम्र 34) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति परमजीत कुमार को गंभीर स्थिति के कारण चिकित्सक ने रेफर कर दिया। ये दोनों दंपति राजपुर थाना क्षेत्र की कुझी गांव के रहने वाले है। जो सासाराम से कुझी गांव आ रहे थे। लोगों ने बताया कि घटना इतना भयंकर था की बस चालक ने बाइक के बाद दूसरा टक्कर यात्री शेड में भी मार दिया। जिस घटना में बस यात्री भी हताहत है। नोखा पुलिस ने बस को कब्जे में लेते हुए फरार चालक के विरुद्ध कार्रवाई में जुट गई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट