राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर हितधारकों के साथ बैठक आयोजित

ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट 

शिवहर----12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से आज  ADR भवन, शिवहर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, शिवहर के तत्वावधान में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं हितधारकों के साथ बैठक आयोजित की गई। 

बैठक का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, शिवहर के निर्देशानुसार तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, शिवहर की अध्यक्षता में किया गया। 

बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन, अधिक से अधिक सुलहनीय मामलों के निष्पादन तथा आमजनों तक इसकी जानकारी पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

 बैठक में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों/पदाधिकारियों द्वारा सहभागिता की गई, जिनमें श्रम अधीक्षक, शिवहर, वन पदाधिकारी, शिवहर, JTO (I/C), BSNL, शिवहर, नगर परिषद् के प्रतिनिधि, निरीक्षक, माप-तौल विभाग तथा जिला परिवहन विभाग के कार्यक्रम पदाधिकारी आदि शामिल रहे। 

बैठक में संबंधित विभागों से अपील की गई कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित सुलहनीय एवं लंबित मामलों को चिन्हित कर राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करें तथा अपने स्तर से भी आम लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभों के संबंध में जागरूक करें।

बैठक में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारी

बैठक में LDM, शिवहर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, शिवहर तथा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, शिवहर को भी आमंत्रित किया गया था, किंतु वे बैठक में अनुपस्थित रहें। 

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत त्वरित, सरल एवं आपसी सहमति से विवादों के समाधान का प्रभावी माध्यम है। अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिले, इसके लिए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय एवं व्यापक प्रचार-प्रसार आवश्यक है। 

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, शिवहर ने आम नागरिकों से अपील की कि वे 12 सितंबर 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने सुलहनीय मामलों का आपसी समझौते के आधार पर समाधान कराने के लिए आगे आए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट