तिरंगे के रंग मे रंगा बरसठी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पंकज शुक्ला की मौजूदगी में निगोह से भदराव तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Aug 11, 2026
- 43 views
जन्मभूमि अस्पताल से शुरू हुई यात्रा, राम जानकी मंदिर पर हुआ समापन
निगोह, जौनपुर। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पंकज शुक्ला की मौजूदगी में मंगलवार को जन्मभूमि अस्पताल निगोह से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, युवा और कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से निगोह से लेकर भदराँव तक पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।
तिरंगा यात्रा जन्मभूमि अस्पताल निगोह से प्रारंभ होकर निगोह, जमुनीपुर होते हुए भदराँव स्थित राम जानकी मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यात्रा के दौरान युवाओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। हाथों में तिरंगा लिए लोग पूरे जोश के साथ देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे।कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पंकज शुक्ला ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा जैसे आयोजन लोगों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर, जिला पंचायत सदस्य कैलाश दुबे, पूर्व प्रत्याशी मेहीलाल गौतम, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश शुक्ला, खंड विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद तथा एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा में निगोह मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार मौर्य, रमाशंकर गुप्ता, ब्रह्मदेव तिवारी, बृजेश सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, संतोष सिंह, बद्रीनारायण सिंह, दीपक पाण्डेय, अजय गौड़, नीतिश पाठक, शुभम दुबे, श्रीराम गुप्ता तथा निगोह प्रधान राजकुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए। कार्यक्रम के संयोजक मंडल मंत्री आशीष सिंह रहे। सह-संयोजक किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विनोद तिवारी और समाजसेवी रितेश सिंह रहे। आयोजकों ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया गया जन्मभूमि अस्पताल निगोह से शुरू हुई यात्रा जब भदराँव के राम जानकी मंदिर पहुंची तो भारत माता के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। उत्साह और उमंग के बीच तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।


रिपोर्टर