झारखंडी महादेव मंदिर की पवित्रता बनाए रखने की मांग, S.D.O से की गई कार्रवाई की अपील
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 11, 2026
- 8 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी ऑन सोन, रोहतास।बजरंग दल, डेहरी डालमियानगर ने झारखंडी महादेव मंदिर धाम परिसर की पवित्रता और धार्मिक मर्यादा को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी, डेहरी को आवेदन सौंपा है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मंदिर परिसर में असामाजिक गतिविधियां और नशीले पदार्थों का सेवन हो रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि झारखंडी महादेव मंदिर क्षेत्र का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। परिसर के आसपास नशीले पदार्थों के सेवन जैसी गतिविधियों से धार्मिक माहौल प्रभावित हो रहा है और महिलाओं व बच्चों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
आवेदन में यह भी कहा गया है कि मंदिर के समीप मांसाहारी बिरयानी की दुकानें संचालित हैं, जबकि उसी क्षेत्र में छठ पर्व का छठ घाट और श्मशान घाट भी स्थित है। बजरंग दल ने प्रशासन से पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई करने की मांग की है।
संगठन ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति या समुदाय की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं है, बल्कि मंदिर की गरिमा, श्रद्धालुओं की सुविधा और क्षेत्र में शांति-सौहार्द बनाए रखना है। कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर एवं आसपास असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने का भी आग्रह किया।


रिपोर्टर