RPF डेहरी ऑन सोन ने प्लेटफॉर्म से 31.5 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की, GRP को सौंपा
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 04, 2026
- 3 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी ऑन सोन। रेलवे सुरक्षा बल RPF डेहरी ऑन सोन ने रविवार को डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन पर गश्त के दौरान लावारिस हालत में रखे 31.5 लीटर देशी शराब बरामद की है। जब्त शराब को अग्रिम कार्रवाई के लिए राजकीय रेल थाना डेहरी ऑन सोन को सुपुर्द कर दिया गया है।
*घटना का विवरण*
RPF से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 03.08.2026 को सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार दास के नेतृत्व में प्रधान आरक्षी संतोष कुमार और आरक्षी राजनीश कुमार सिंह प्लेटफॉर्म पर नियमित गश्त कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर खड़ी गाड़ी संख्या 53349 अप के पूर्वी छोर पर दो प्लास्टिक बोरे संदिग्ध अवस्था में पड़े मिले।
एक बोरा पीले रंग का और दूसरा सफेद रंग का था। दोनों बोरे काफी वजनी लग रहे थे। पास जाकर जांच करने पर बोरे के अंदर तनका मसालेदार देशी शराब रखी हुई थी।
जांच में कुल 105 अदद तनका बोतलें मिलीं। सभी बोतलों में कुल 31.5 लीटर देशी शराब थी। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 4725 रुपये आंकी गई है। मौके पर कोई भी व्यक्ति अपना दावा प्रस्तुत करने नहीं आया।
RPF टीम ने मौके पर सभी आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद लावारिस शराब को जप्त कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई के लिए राजकीय रेल थाना डेहरी ऑन सोन को सौंप दिया गया।
RPF अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों और जांच अभियान के मद्देनजर स्टेशन पर सघन जांच और गश्त लगातार जारी रहेगी।


रिपोर्टर