किसानों ने बैठक कर खाद कालाबाजारी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 04, 2026
- 4 views
रोहतास। जिले के शिवसागर प्रखंड के रायपुर चोर में श्यामनारायण सिंह की अध्यक्षता में बिहार राज्य किसान सभा की बैठक हुई, जिसमें आये सभी लोगों ने एक स्वर से शिवसागर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न उर्वरक विक्रेताओं द्वारा की जा रही खाद की कालाबाजारी पर विरोध प्रकट किया। किसान सभा,रायपुर चोर की देखरेख में पंचायत कमिटी का भी गठन किया गया। इस गठित कमिटी में सर्वसम्माति से कन्हैया सिंह को अध्यक्ष,रणविजय सिंह को सचिव और सरोज कुमार सिंह को उप सचिव बनाया गया। इस बैठक में बाबूराम सिंह पुर्व मुखिया, सत्यनारायण सिंह,रामसुमेर सिंह, श्रीभगवान सिंह,राजदेव सिंह, सुदामा सिंह,आशुतोष कुमार सिंह श्यामा सिंह तथा श्यामबिहारी महतो सहित अनेक किसान नेता उपस्थित रहे। बैठक में 10 अगस्त को देशव्यापी जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने का भी निर्णय लिया गया।


रिपोर्टर