कैमूर में हुआ हेलीकॉप्टर टूरिज्म की शुरुआत मुंडेश्वरी की पहली उड़ान सफल

पटना से ₹6000 में कर सकेंगे माँ मुंडेश्वरी के दर्शन, ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा

संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट 

कैमूर----- जिले के ऐतिहासिक माँ मुंडेश्वरी धाम में मंगलवार को हेलीकॉप्टर टूरिज्म की शुरुआत हो गई। हेलीकॉप्टर टूरिज्म के अंतर्गत पहली उड़ान मुंडेश्वरी धाम पर लैंड हुई। हेलीकॉप्टर में सवार यात्रियों ने माँ मुंडेश्वरी का दर्शन किया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी जब पहली बार कैमूर आए थे, तो उन्होंने कैमूर को नई सौगातें दी थीं इनमें मुंडेश्वरी धाम के लिए हेलीकॉप्टर टूरिज्म योजना भी शामिल था आज पहली बार कैमूर की धरती पर माँ मुंडेश्वरी के धाम पर हेलीकॉप्टर के उतरने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है

जिला प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की थीं ताकि किसी प्रकार की दिक्कत न हो पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। पटना से मुंडेश्वरी दर्शन के लिए प्रति व्यक्ति किराया ₹6000 निर्धारित किया गया है


इस अवसर पर आए पटना के यात्री सचिन ने बताया कि मुंडेश्वरी धाम को कैसे विकसित किया जाए और यहां के आसपास के लोगों को रोजगार कैसे मिले, इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बहुत जल्द इसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित कराने का प्रयास किया जाएगा, जिससे देशी ही नहीं विदेशी पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि मंदिर के टूटे-बिखरे अवशेषों को पुरातत्व विभाग के नियमों के अनुसार सजाने और समेटने का काम भी किया जाएगा

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट