अभिनव कला संगम के पूर्व सचिव विनय मिश्रा की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई, रंगकर्म में योगदान को किया गया याद
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 31, 2026
- 5 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास।अभिनव कला संगम के पूर्व सचिव विनय मिश्रा उर्फ बबलू की प्रथम पुण्यतिथि बुधवार को पाली रोड स्थित रघुकुल निवास में श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत विनय मिश्रा के तैल चित्र पर पुष्प चढ़ाकर और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर की गई।
पुण्यतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के संस्थापक रामकृष्ण शर्मा, रमेश चंद्र गुप्ता, सुमंत मिश्र और जीवन प्रकाश ने कहा कि विनय मिश्रा रंगकर्म के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर कई अवार्ड प्राप्त कर चुके थे। उनका आकस्मिक निधन संस्था के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके जाने के बाद से संस्था के सदस्य मर्माहत हैं। संस्था के प्रति उनका स्नेह इतना गहरा था कि आज भी देश के विभिन्न राज्यों की नाटक टीमें स्व. विनय मिश्रा को अभिनव कला संगम के माध्यम से याद करती हैं।
इस अवसर पर संयोजक आशुतोष श्रीवास्तव दीपक और अध्यक्ष कौशलेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अभिनव कला संगम पूर्व सचिव स्व. विनय मिश्रा के परिवार के साथ जीवन भर परिवार बनकर रहेगा। उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि अभिनव कला संगम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का उनका सपना पूरा किया जाएगा।
अंत में सभी सदस्यों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।इस पुण्यतिथि समारोह में अध्यक्ष कौशलेंद्र कुशवाहा, निदेशक कमलेश कुमार, महासचिव सीमल सिंह, कोषाध्यक्ष शिवजी गुप्ता, मुकुल मणि, सुधीर मिश्रा, विशाल सिंह, संजय उर्फ नीलू, विनय कुशवाहा, इंद्र कुमार बाघा, संतोष राय समृद्धि, संजय गुप्ता, आलोक मिश्रा, बैजू गुप्ता, मनोज गुप्ता, शंभू गुप्ता, वरुण राजपूत, पंकज सिंह समेत बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।


रिपोर्टर