भाजपा नेताओं ने स्व. चंद्र भूषण सिंह को दी श्रद्धांजलि, ब्रह्मभोज में उमड़ी श्रद्धांजलि सभा

ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट 

गयाजी--- भाजपा प्रदेश महामंत्री धनराज शर्मा के बड़े भाई स्वर्गीय चंद्र भूषण सिंह के ब्रह्मभोज में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, संतोष ठाकुर, जिला अध्यक्ष (पूर्वी) विजय कुमार मांझी, जिला अध्यक्ष (पश्चिमी) प्रेम प्रकाश चिंटू, गोपाल प्रसाद यादव, दीपक पांडे, संतोष कुमार, छोटे लाल और आकाश गिरी सहित सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं ने चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि स्व. चंद्र भूषण सिंह सरल, मिलनसार और समाजसेवी व्यक्तित्व के धनी थे तथा उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को दुःख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट