अकोढ़ीगोला पुलिस ने गैर-जमानती वारंटी नितीश कुमार को किया गिरफ्तार।
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 01, 2026
- 3 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास। अकोढ़ीगोला थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट पर कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राकेश गोसाई ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी की पहचान नितीश कुमार, पिता राम बहादुर सिंह, निवासी चितमन बिगहा, थाना अकोढ़ीगोला के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध कोर्ट से NBW जारी था। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।


रिपोर्टर