डीएम ने डिग्री महाविद्यालय का किया निरीक्षण


रोहतास।जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्र द्वारा राजकीय डिग्री महाविद्यालय शिवसागर का निरीक्षण किया गया | निरीक्षण के क्रम के जुलाई माह से डिग्री महाविद्यालय में संचालन प्रारंभ से संबंधित किये जा रहे कार्यो का निरीक्षण किया गया | साथ ही शिवसागर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय आलमपुर एवं मध्य विद्यालय आलमपुर का भी निरीक्षण किया गया,जिसमे माध्यमिक विद्यालय में आज से संचालित वर्ग 9 से 12 का परीक्षा,ICT लैब,उन्नयन कक्ष,प्रयोगशाला आदि का निरीक्षण किया गया | निरीक्षण के दौरान माध्यमिक विद्यालय में बेसिन से पानी की निकासी नहीं होने पर अविलम्ब सही करने हेतु प्रधानध्यापक को निदेशित किया गया | राजकीय डिग्री महाविद्यालय में किये जा रहे विकास कार्यो एवं विद्यालय संचालन पर संतोषप्रद व्यक्त किया गया |

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट