3 जुलाई को तिलौथू में भाजपा का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 30, 2026
- 2 views
रोहतास। भारतीय जनता पार्टी, रोहतास का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन 3 जुलाई को सुबह 11 बजे तिलौथू स्थित शिव शक्ति मैरिज हॉल में आयोजित होगा। सम्मेलन में जिलेभर के मंडल एवं मोर्चा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और हजारों भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करना है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में स्वागत, पंजीकरण, पार्किंग, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। बैठक में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


रिपोर्टर