आधी रात अनियंत्रित होकर नहर में पलटी ब्रेजा कार, प्रयागराज का चालक घायल

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के बारीगांव-बरबसपुर मार्ग पर मंगलवार की रात करीब 12:30 बजे एक ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में पलट गई। हादसे में कार चालक हरिओम पांडे घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बरसठी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया।

घायल हरिओम पांडे प्रयागराज जनपद के थाना सरायममरेज क्षेत्र के नईकीपुरा गांव के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने तत्काल उनके परिजनों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजने की व्यवस्था की, लेकिन परिजनों ने बताया कि वे अपने स्तर पर निजी अस्पताल में इलाज कराएंगे। इसके बाद परिजन घायल को निजी अस्पताल लेकर रवाना हो गए।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार कार किसी अन्य वाहन से नहीं टकराई, बल्कि चालक का वाहन से नियंत्रण हटने के कारण ब्रेजा कार सड़क से उतरकर नहर में पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट