भभुआं में शीशम की लकड़ी से लदा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jun 29, 2026
- 38 views
संवाददाता रूपेश कुमार दूबे की रिपोर्ट
कैमूर---- जिले के भभुआं शहर में पूरब पोखरा स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम पेट्रोल पंप के पास वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से ले जाई जा रही शीशम की लकड़ी से लदे एक ट्रैक्टर को पकड़कर जब्त कर लिया।
जानकारी के अनुसार वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि बिना अनुमति शीशम की लकड़ियां ट्रैक्टर पर लादकर ले जाई जा रही हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वाहन को रोककर जांच की। जांच के दौरान ट्रैक्टर पर शीशम की लकड़ियां लदी मिलीं, जिसके बाद वाहन को जब्त कर लिया गया।
इस कार्रवाई में वनपाल प्रतिभा भारती, वनरक्षक इनामुल हक तथा वनरक्षक राजेश कुमार शामिल रहे। पूछताछ में पता चला कि सुरेन्द्र पांडेय, पिता प्रदेशी पांडेय, निवासी बेगुड़ा गांव द्वारा शीशम की लकड़ियां भभुआं में चिराई के लिए लाई जा रही थीं।
जब्त किए गए ट्रैक्टर के मालिक का नाम सोनू राम, पिता श्याम बिहारी राम, निवासी औरगाईं बताया गया है।
फिलहाल वन विभाग ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि अवैध लकड़ी कटाई और परिवहन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


रिपोर्टर