दो ट्रकों की टक्कर में चालक की मौत खलासी घायल

दुर्गावती संवाददाता पिन्टु तिवारी की रिपोर्ट

दुर्गावती/कैमूर:--- स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरिया मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर रविवार की शाम एक अनियंत्रित ट्रक ने सामने जा रही दूसरे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे ट्रक चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया वहीं एनएचएआई की टीम ने गंभीर रूप से घायल खलासी को स्थानीय सीएचसी ले गई। मृतक चालक रोहतास जिले के परसथूआ थाना क्षेत्र के करमछाता गांव निवासी रामदयाल साह का पुत्र रमेश साह उम्र 42 वर्ष बताया जा रहा है। घायल खलासी कुदरा थाना क्षेत्र के केवड़ी गांव निवासी मनक साह का पुत्र राकेश कुमार साह उम्र 36 वर्ष बताया जा रहा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट