बीपीएससी में सफलता पाने वाले दो युवाओं को प्रशासन ने किया सम्मानित


रोहतास। 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर नोखा प्रखंड का नाम रोशन करने वाले दो होनहार युवाओं अंकित राज और दीपक कुमार को बुधवार को प्रखंड मुख्यालय में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया।


पेनार गांव निवासी अंकित राज का चयन प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी पद पर हुआ है, जबकि बिसेनी खुर्द निवासी दीपक कुमार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) पद प्राप्त किया है।


समारोह में बीडीओ शेफाली और अंचलाधिकारी मधुसूदन चौरसिया ने दोनों सफल अभ्यर्थियों को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। अधिकारियों ने कहा कि दोनों युवाओं की सफलता ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।


इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुमन कुमार श्रीवास्तव, बीस सूत्री अध्यक्ष रुपेश चंद्रवंशी, जीविका बीपीएम सुशील कुमार, सीडीपीओ आभा कुमारी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में दोनों युवाओं ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और शुभचिंतकों को दिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट