एनएच- 19 पर ट्रक और ट्रैंकर की जबरदस्त टक्कर में चालक की मौके पर मौत
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 24, 2026
- 4 views
रोहतास। जिलेके चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खुरमाबाद गांव के समीप एनएच- 19 पर मंगलवार की देर रात सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कुदरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक और खड़े टैंकर की जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें ट्रक चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक ट्रक चालक की पहचान रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरवा गांव निवासी हरिहर सिंह के 50 वर्षीय पुत्र रतन यादव के रूप में की गई है। घटना की सूचना जैसे ही मृतक के परिजनों को प्राप्त हुआ घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। घटना के संबंध में चेनारी थानाध्यक्ष दिनेश मालाकार ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से केबिन में फंसे ट्रक चालक को बड़ी मशक्कत के बाद निकला गया। घटना की सूचना तुरंत मृतक के परिजनों को दि गई एवं शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने हेतु सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया। दोनों वाहनों को जब्त कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।


रिपोर्टर