दरिहट पुलिस ने 05 लीटर महुआ शराब के साथ युवक को दबोचा, न्यायालय भेजा
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 24, 2026
- 4 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास।मद्य निषेध के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दरिहट थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम चैनपुर भुईयां टोली से एक अभियुक्त को 05 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमरेंद्र कुमार, उम्र 24 वर्ष, पिता शत्रु सिंह, निवासी ग्राम चैनपुर, थाना दरिहट, जिला रोहतास के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष रवि रंजन प्रियदर्शी ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को मौके पर ही 05 लीटर देशी महुआ शराब के साथ पकड़ लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है।
थानाध्यक्ष ने कहा कि दरिहट थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।


रिपोर्टर