मौड़ीहां ढेला बाग में सामुदायिक बैठक सम्पन्न
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 24, 2026
- 2 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास।जिले के मौड़ीहां ढेला बाग में सामाजिक संस्था _पैरवी_ के बैनर तले सामुदायिक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बराव कला पंचायत के मुखिया सुनतेश्वर पासवान रहे।
मुखिया श्री पासवान ने कहा कि पैरवी संस्था ने गांव के करीब 15 वंचित एवं गरीब लोगों की जमानत कराने में अहम भूमिका निभाई है। संस्था बच्चों के हित में लगातार काम कर रही है और उसके मार्गदर्शन में गांव की बाल संरक्षण समिति को भी मजबूत किया जा रहा है।
मानवाधिकार कार्यकर्ता संतोष उपाध्याय ने बताया कि पैरवी पिछले दो वर्षों से जेल में बंद गरीब लोगों तथा विधि के जोखिम में फंसे बच्चों की निःशुल्क जमानत करा रही है। गांव स्तर पर बाल संरक्षण समितियों को सशक्त बनाने का काम भी जारी है।
सासाराम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता शेष मुनि राय ने गरीबों की निःशुल्क जमानत के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
बैठक में उप मुखिया ललन उपाध्याय, वार्ड सदस्य आलोक कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण व महिलाएं मौजूद रहीं।
*बैठक का उद्देश्य*: गरीबों को कानूनी सहायता देना, बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और गांव स्तर पर बाल संरक्षण तंत्र को प्रभावी बनाना।


रिपोर्टर