मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 24, 2026
- 2 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी-ऑन-सोन, रोहतास। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर डेहरी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी दीपक मिश्रा और पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने की।
इस दौरान बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर पांडे उर्फ मुटूर पांडे ने डीएम दीपक मिश्रा एवं एसपी रोशन कुमार को अखिल भारतीय विधिक परिषद की डायरी भेंट की।
बैठक में डेहरी अनुमंडल पदाधिकारी सहित थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में मोहर्रम के जुलूस मार्ग, विधि व्यवस्था और आपसी सौहार्द बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी समुदायों से पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।


रिपोर्टर