योग अपनाएं, स्वस्थ रहें और मुस्कुराते रहें” अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जीएसटी कार्यालय में हुआ योगाभ्यास

ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट 

गयाजी-- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर काशीनाथ मोड़ स्थित जीएसटी डिवीजन कार्यालय परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष का संदेश “अच्छा स्वास्थ्य, योग करें और बेहतर जीवन के लिए मुस्कुराते रहें” रहा। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक आयुक्त शिशिर सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन एवं सकारात्मक जीवनशैली का भी आधार है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से तनाव कम होता है, कार्यक्षमता बढ़ती है तथा व्यक्ति स्वस्थ एवं प्रसन्न जीवन व्यतीत कर सकता है।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।इस मौके पर अधीक्षक राजीव रंजन, अधीक्षक राजू दास, कार्यपालक सहायक सत्यप्रकाश, कार्यपालक सहायक रजनीश परमार, कर सहायक प्रत्युष शंकर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट