वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद कुमार सिंह ‘गोपी सिंह’ के निधन पर जिला अधिवक्ता संघ में शोक सभा, न्यायिक कार्य रहा स्थगित
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jun 02, 2026
- 4 views
रिपोर्ट संदिप कुमार
कैमूर:-- जिला अधिवक्ता संघ, भभुआ के सभागार में मंगलवार को वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय अरविंद कुमार सिंह उर्फ गोपी सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक के प्रतीक स्वरूप अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से भी विरत रहकर दिवंगत अधिवक्ता के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। जानकारी के अनुसार स्वर्गीय अरविंद कुमार सिंह उर्फ गोपी सिंह (56 वर्ष), पिता स्वर्गीय वीरेश्वर प्रसाद सिंह, ग्राम परसिया, थाना चैनपुर, जिला कैमूर के निवासी थे। वर्तमान में वे भभुआ नगर के वार्ड संख्या-5, पटेल चौक के समीप निवास कर रहे थे। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे गोपी सिंह का निधन 1 जून 2026 को अपराह्न लगभग 3:30 बजे उनके भभुआ स्थित आवास पर हो गया। दिवंगत अधिवक्ता वर्ष 2000 से भभुआ सिविल कोर्ट में नियमित रूप से वकालत कर रहे थे और अधिवक्ता समुदाय में अपनी सरलता, कर्मठता तथा सौम्य व्यवहार के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से जिला न्यायिक क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। शोक सभा में पूर्व महासचिव अजीत कुमार सिंह, मंटू पांडेय, अनिल कुमार, सच्चिदानंद राय, अंशु तिवारी, परमहंस पांडेय, जवाहर सिंह, सुदर्शन सिंह, गिरीश कुमार श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी, मधुबन चौबे, परवीन खातून, अयोध्या सिंह, राम आशीष सिंह, ओम प्रकाश, लक्ष्मीकांत तिवारी, वीर प्रताप सिंह, अशोक कुमार सिंह, प्रह्लाद सिंह, अंजनी कुमार पांडेय, मुन्नन तिवारी, बाल सिंह, शशि कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभा में उपस्थित अधिवक्ताओं ने दिवंगत अधिवक्ता के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि उनका निधन अधिवक्ता समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।


रिपोर्टर