दो पक्षों के विवाद में जमकर चलीं लाठियां मारपीट मामले में 20 नामजद

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार की रिपोर्ट 

रोहतास-- आरक्षी अधीक्षक रौशन कुमार ने बताया कि काराकाट थाना अंतर्गत धर्मगत परासी गांव में आपस में गोतिया लोगों में बांस काटने को लेकर और औरतों द्वारा गाली गलौज करने को लेकर मारपीट हुआ है।

दो पक्षो में चली लाठियां देखे वीडियो

घटना में दोनों तरफ से सर में गंभीर जख्म है।घटना से सम्बंधित वीडियो में पुरुष और महिलाएं दोनों लाठी चलाते दिखाई दे रहे है। दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुए है। जिसमें एक पक्ष से 15 और दूसरे पक्ष से 5 लोगों को नामजद किया गया है। घटना के तुरंत बाद वीडियो और बयान के आधार पर पहचान करके अब तक एक पक्ष से 4 और दूसरे पक्ष से 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया जा चुका है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट