छुआछूत का आरोप — इतिहास या मनगढ़ंत कहानी ?

छुआछूत का आरोप प्रमाणों पर नहीं, प्रचार पर टिका है, कर्म का विभाजन जन्म का नहीं 

फूट डालो, शासन करो — पुरानी चाल, नए चेहरे 

पटना--- सर्वप्रथम वर्ग पर आज जो छुआछूत का आरोप लगाया जाता है, वह इतिहास का सत्य नहीं, बल्कि एक ऐसी ही एकांगी-मनगढ़ंत कहानी है। यह कहानी न शास्त्रों में मिलती है, न प्राचीन भारतीय समाज व्यवस्था में, न ही गांव की साझा स्मृति में। यह कहानी कहीं गई — फूट डालो, शासन करो की नीति पर चलने वाले इतिहासकारों, अंग्रेजों और बाद में उन्हीं की विरासत को ढोने वाली टुकड़े-टुकड़े राजनीतिक पार्टियों द्वारा।

उद्देश्य एक ही था — राष्ट्र को तोड़ना, समाज को बांटना और सनातन व्यवस्था को बदनाम करके अपनी सत्ता की रोटियां बनाना। और आज भी उद्देश्य वही है, केवल चेहरे बदल गए हैं।

1. इतिहास क्या कहता है? प्रमाण कहां है?

यदि निष्पक्ष रूप से इतिहास के पन्ने पलटे जाएं, तो एक चौंकाने वाला सत्य सामने आता है।

मध्ययुगीन मुगल काल से पहले सभी जातियों को छुआछूत की जाति के रूप में कहीं उल्लेख नहीं मिलता।

प्रश्न यह उठता है कि जब इन जातियों को छुआछूत की जाति के रूप में जाना ही नहीं जाता था, तो फिर छुआछूत आरोप है किसके साथ? और यह प्रसिद्ध आरोप — "5000 वर्षों तक लोगों ने पानी नहीं पीने दिया" — यह आरोप किस पर लगता है? जब छुआछूत की जाति ही अस्तित्व में नहीं थी, तो किसको पानी से रोका गया था? किसे कुएं, घाट, गली, शिव, विश्रामघाट में नहीं घुसने दिया? इसका कोई शास्त्रीय, शिलालेखीय या ऐतिहासिक प्रमाण क्यों नहीं दिया जाता?

सत्य यह है कि ये आरोप प्रमाणों पर नहीं, बल्कि प्रचार पर टिके हैं। बार-बार दोहराई गई झूठी कहानियों को सत्य बताने का प्रयास किया गया है। एक झूठ को सौ बार बोलो, तो वह सच लगने लगता है — यही इस पूरे नैरेटिव की नींव है।

जो समाज हजारों वर्षों से एक साथ जी रहा था, एक ही तालाब, एक ही मंदिर, एक ही उत्सव, एक ही युद्ध में खड़ा था, उसे अचानक अत्याचारी और पीड़ित में बांट दिया गया। यह विभाजन प्राकृतिक नहीं था, यह राजनीतिक था।

2. वर्ण व्यवस्था — कर्म, जन्म नहीं

शास्त्रोक्त वर्ण व्यवस्था कभी जन्म के आधार पर ऊंच-नीच की व्यवस्था नहीं थी। यह कर्म के आधार पर थी। ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र — कोई भी बड़ा छोटा नहीं था। सभी को समाज में सम्मानजनक स्थान था, सभी एक-दूसरे के पूरक थे।

ब्राह्मण का कार्य ज्ञान देना था, क्षत्रिय का रक्षा करना, वैश्य का व्यापार और उत्पादन करना, और शूद्र का सेवा और शिल्प के माध्यम से समाज को गति देना। यह श्रम का विभाजन था, पूजा का विभाजन नहीं।

इतिहास साक्षी है कि वर्ण परिवर्तन होता था। कर्म, ज्ञान और तप से व्यक्ति अपना वर्ण बदलता था। विश्वामित्र ब्राह्मण बने, विदुर शूद्र कुल में जन्म लेकर भी महाज्ञानी कहलाए, रैदास, कबीर, वाल्मीकि — सबको समाज ने संत का दर्जा दिया, अछूत का नहीं।

किसी भी प्रामाणिक शास्त्र में एक वर्ण को दूसरे वर्ण से अछूत कहने का विधान नहीं है। न वेदों में, न उपनिषदों में, न स्मृतियों में। यह महा भारत में यह व्यवस्था समाज को जोड़ने के लिए थी, तोड़ने के लिए नहीं।

यदि छुआछूत शास्त्र-सम्मत होता, तो हमारे मंदिरों में सबका प्रवेश, हमारे पर्वों में सबकी भागीदारी, हमारे गांवों में सबका साझा जीवन कैसे संभव होता? गांव का कुआं, मंदिर, खेल, उत्सव — सब साझा थे।

3. फूट डालो, शासन करो — पुरानी चाल, नए चेहरे

पहले इस्लामिक शासकों ने समाज में दरार डालने के लिए इस कथा को गढ़ा। यही एकल व्यवस्था ब्रिटिश शासन ने बढ़ा दी। जो समाज एक था, वही एकल समर्पित ब्रिटिश शासन ने बढ़ा दी। जो समाज एक था, वही एकल समर्पित ब्रिटिश शासन ने बढ़ा दी। जो समाज एक था, वही एकल समर्पित ब्रिटिश शासन ने बढ़ा दी। जो समाज एक था, वही एकल समर्पित ब्रिटिश शासन ने बढ़ा दी। जो समाज एक था, वही एकल समर्पित ब्रिटिश शासन ने बढ़ा दी।

फिर अंग्रेजों ने जनगणना, जातीय वर्गीकरण और अपने इतिहासकारों के माध्यम से इसे संस्थागत रूप दे दिया। अंग्रेजों को एक संगठित, आत्मनिर्भर और भारतीय समाज से भय था, इसलिए उन्होंने जाति को ही हथियार बना लिया। उन्होंने जातियों को सूचीबद्ध किया, उनमें ऊंच-नीच का भाव भरा, और पाठ्यपुस्तकों के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों के मन में जहर भर दिया।

अंग्रेज चले गए, लेकिन उनकी मानसिकता वाली राजनीति रह गई। आजादी के बाद कई राजनीतिक पार्टियों ने इस झूठ को अपना वोट बैंक बना लिया। उन्हें समाज का उत्थान नहीं चाहिए, उन्हें समाज का विभाजन चाहिए। क्योंकि बंटा हुआ समाज ही उनकी राजनीति को जीवित रखता है।

वे सवर्ण को अत्याचारी बताकर, दलित को पीड़ित बताकर, दोनों के बीच द्वेष की दीवार खड़ी करते हैं। उनका लक्ष्य न्याय नहीं, सत्ता है। उन्हें दलित का विकास नहीं चाहिए, उन्हें दलित का वोट चाहिए। उन्हें सवर्ण का सम्मान नहीं चाहिए, उन्हें सवर्ण का भय चाहिए।

इसीलिए वे कभी गांव के साझा कुएं की बात नहीं करते, कभी साझा मंदिर की बात नहीं करते, कभी एक थाली में बैठकर खाने वाले समाज की बात नहीं करते। वे केवल घाव कुरेदते हैं, क्योंकि घाव से ही उनकी राजनीति चलती है।

4. इस झूठ से किसका नुकसान हुआ?

इस मनगढ़ंत कहानी ने सबसे अधिक नुकसान उसी समाज का किया, जिसे यह रग कहा बताया जा रहा है।

दलित समाज को बार-बार यह बताया गया कि तुम पीड़ित हो, तुम पिछड़े हो, तुम दूसरों के कारण दुखी हो। इससे उनमें आत्मग्लानि की जगह आत्महीनता भर दी गई। उन्हें अपनी परंपरा, अपने पूर्वजों, अपने पुख्ता शिल्प और अपनी मेहनत पर गर्व करने के बजाय, शिकायत और क्रोध की ओर धकेला गया।

और सवर्ण समाज को बार-बार अपराधी के कठघरे में खड़ा किया गया। जिस समाज ने ज्ञान, रक्षा और त्याग के लिए अपना सर्वस्व दिया, उसे अत्याचारी घोषित कर दिया गया। इससे समाज में अपराधबोध, भय और विभाजन पैदा हुआ।

सच यह है कि इस कहानी से न दलित का भला हुआ, न सवर्ण का। भला हुआ तो केवल उन शक्तियों का, जो भारत को टुकड़ों में देखना चाहती हैं।

5. राष्ट्र को अब सच जानना होगा

आज आवश्यकता इस बात की है कि हम समाज उन मनगढ़ंत इतिहास से बाहर निकालें। हमें यह समझना होगा कि हमारे पूर्वजों ने छुआछूत नहीं, समरसता का समाज बनाया था।

हमें अपने शास्त्रों को स्वयं पढ़ना होगा, अपने इतिहास को स्वयं जानना होगा, अपने गांवों की साझा स्मृति को स्वयं पहचानना होगा। हमें उन किताबों पर निर्भर नहीं रहना है, जो अंग्रेजों ने लिखीं और उन्हीं की मानसिकता वाले नेताओं ने आगे बढ़ाईं।

समाज का रास्ता है कि शास्त्रों के सत्य को, इतिहास के प्रमाण को और समरसता की एकता को पुनः स्थापित किया जाए। वर्ग व्यवस्था कर्म पर आधारित थी, पूजा पर नहीं। और यही भारत का मूल धर्म है — सबको समान आदर, सबका समान सम्मान।

जब तक हम इस झूठ को पहचानेंगे नहीं, तब तक हम बंटते रहेंगे। और जब तक हम बंटते रहेंगे, तब तक कोई न कोई बाहर से आकर, या भीतर से ही, हम पर शासन करता रहेगा।

इसीलिए यह संपादकीय केवल एक आरोप का खंडन नहीं है, यह एक आह्वान है — टूटने से बचो, जोड़ने की ओर लौटो।

आज का विचार

"वर्ण व्यवस्था कर्म पर आधारित थी, जन्म पर नहीं"


रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट