बरसठी पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में सात लोगों को किया गिरफ्तार

बरसठी, जौनपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बरसठी थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका में सात व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में थाना बरसठी पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों से कुल सात व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए संबंधित न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में जोखू सरोज निवासी बरसठी क्षेत्र, सतीश दुबे निवासी गारोपुर, सद्दाम निवासी सहरमा दुर्गागंज, आशीष गौतम निवासी कटवार, ईश्वर चंद्र गौतम निवासी गोठांव तथा मनोज कुमार पटेल एवं विनोद कुमार पटेल निवासी जरौटा शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। बरसठी पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अजय कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक राजकुमार वर्मा सहित थाना बरसठी पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट