शांति व्यवस्था भंग की आशंका में बरसठी पुलिस ने 9 लोगों को किया गिरफ्तार

बरसठी जौनपुर । पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में थाना बरसठी पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्रवाई करते हुए कुल 09 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर संबंधित न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों को थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से अंतर्गत धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर चालान मा० न्यायालय किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों में शुभम कुमार यादव उर्फ गोलू पुत्र मनोज कुमार यादव (22 वर्ष) एवं केशनाथ यादव उर्फ मदनेश पुत्र स्व० राजबहादुर यादव (26 वर्ष) निवासी ग्राम गलही कठार थाना बरसठी, आशीष कुमार यादव पुत्र स्व० मुन्नू राम यादव (30 वर्ष), धर्मेन्द्र कुमार यादव पुत्र स्व० चुन्नू राम यादव (35 वर्ष), मोहन लाल यादव पुत्र लालजी यादव (51 वर्ष), दिलीप कुमार यादव पुत्र स्व० राम सिंगार यादव (45 वर्ष), शेषमणि यादव पुत्र राम आधार यादव (55 वर्ष) निवासीगण ग्राम बनकट कारो थाना बरसठी, कमल नयन यादव पुत्र शारदा प्रसाद यादव (30 वर्ष) एवं शारदा प्रसाद यादव पुत्र मातादीन यादव (55 वर्ष) निवासी ग्राम महुआरी तिवारीपुर थाना बरसठी जनपद जौनपुर शामिल हैं।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक पारसनाथ यादव, हेड कांस्टेबल कैलाश सरोज, हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव, आरक्षी शैलेंद्र यादव एवं आरक्षी अभय यादव शामिल रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट