बरसठी पुलिस ने हत्या मामले में पांच अभियुक्तों समेत एक बाल अपचारी को किया गिरफ्तार

जौनपुर। अपराध एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बरसठी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना बरसठी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 176/2026 धारा 103(1)/3(5) बीएनएस से संबंधित पांच अभियुक्तों एवं एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार मुखबिर खास की सूचना पर बरसठी रेलवे स्टेशन के पास से अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों में दीपक भार्गव पुत्र व्यासमुनि निवासी हरिद्वारी थाना बरसठी, अमन उर्फ रेड्डी पुत्र राजेश गौतम निवासी हरिद्वारी थाना बरसठी, नन्द किशोर उर्फ नन्दू पुत्र स्व. मातादीन निवासी हरिद्वारी थाना बरसठी, अखिलेश गौतम उर्फ मंजय पुत्र फूलचन्द्र गौतम निवासी कोहड़ा थाना मछलीशहर तथा एक बाल अपचारी शामिल हैं।

वहीं गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक गौतम पुत्र ओमप्रकाश गौतम निवासी हरिद्वारी थाना बरसठी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके विरुद्ध पूर्व में मु0अ0सं0 27/2024 धारा 457/380/411 भादवि थाना बरसठी में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा वर्तमान हत्या के मुकदमे में भी उसका नाम शामिल है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए संबंधित माननीय न्यायालय जौनपुर भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल यादव, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार दूबे, मुख्य आरक्षी विजयशंकर सरोज, मुख्य आरक्षी राजकुमार यादव, मुख्य आरक्षी पवित्र भूषण तिवारी, मुख्य आरक्षी हरीश यादव, कांस्टेबल अभिषेक यादव, आरक्षी चालक राकेश प्रजापति, प्रदीप कुमार वर्मा, विपिन शर्मा एवं अभिषेक प्रसाद शामिल रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट