आरपीएफ की तत्परता ने बचाई घायल की जान
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 14, 2026
- 45 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे।
डेहरी। करवंदिया रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता से एक घायल व्यक्ति को समय पर इलाज मिल सका। व्यक्ति रेलवे ट्रैक के किनारे लहूलुहान हालत में पड़ा था।
कैंपिंग ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ आरक्षी रवि रंजन कुमार सिंह को PWI स्टाफ मिराज अंसारी ने सूचना दी कि किमी 566/3A-5A के बीच थर्ड अप लाइन के बगल एक व्यक्ति घायल पड़ा है। सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर, करवंदिया ने एंबुलेंस बुलाकर मेमो जारी किया।
आरक्षी रवि रंजन कुमार सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस से सदर अस्पताल, सासाराम पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट थी। उपचार के बाद फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
होश में आने पर घायल ने अपना नाम मनोज कुमार, पिता हीरालाल प्रसाद, निवासी गोविना, जिला रोहतास बताया। उसके पास न कोई मोबाइल नंबर मिला और न ही यात्रा टिकट।
आरपीएफ पोस्ट डेहरी ऑन सोन के अधिकारियों ने कहा कि बल यात्रियों की सुरक्षा के साथ मानवीय सहायता के लिए भी हमेशा तैयार रहता है।


रिपोर्टर