जिले में बेहतर कार्य के डिजिटल दुनिया ने पशु विभाग के कर्मी एवं जनप्रतिनिधि को किया सम्मानित

संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट 

कैमूर-- जिले में सामाजिक कार्यों में रुचि रखकर बेहतर सेवा कार्य करने वाले विशेष कर्मियों एवं जनप्रतिधियों को जिले के भभुआ में स्थित वाराणसी डिजिटल दुनिया की ओर से अंगवस्त एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।

   सोमवार को डिजिटल दुनिया के डायरेक्टर दुर्गा शर्मा के द्वारा पशु विभाग में कार्यरत एमवीयू(मोबाइल वेटनरी यूनिट)के डिस्ट्रिक कॉर्डिनेटर(डीसी)अमृतेश कुमार को बेहतर सेवा के लिए सम्मानित किया वही पशु अस्पताल मोहनिया में कार्यरत डॉक्टर कृष्णदीप मौर्य, एवं कुदरा में तैनात डॉक्टर अमन दुबे को पशु अस्पताल में बेहतर इलाज हेतु सम्मानित किया गया।

   भभुआ प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राघवेन्द्र प्रताप सिंह, परशुराम सेना के अध्यक्ष विनोद तिवारी, होली क्रॉस पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर वीर प्रताप सिंह एवं संजय सिंह को डिजिटल दुनिया की ओर से जिले के विकास एवं सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट