जन सेवा समिति ने जरूरतमंद परिवारों को सौंपा सहायता राशि का चेक
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 09, 2026
- 71 views
संवाददाता पारसनाथ दूबे
डेहरी रोहतास।डेहरी-डालमियानगर में सामाजिक एवं धार्मिक सेवा के लिए समर्पित संस्था जन सेवा समिति द्वारा शनिदेव जी महाराज प्रसाद वितरण समारोह के अवसर पर एक विशेष सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान समिति ने पीड़ित एवं जरूरतमंद दो परिवारों को आर्थिक सहयोग के रूप में चेक प्रदान किया। बता दें कि समिति की ओर से पहला चेक 25 हजार रुपये का मौनिया बिगहा, डालमियानगर निवासी दिवंगत चिंटू कुमार के परिवार को सौंपा गया। यह सहायता राशि उनके पुत्र एवं माता को प्रदान की गई। वहीं दूसरा चेक 5,100 रुपये का मथुरापुर कॉलोनी निवासी सबिता कुंवर की पुत्री के विवाह में सहयोग हेतु दिया गया। वही इस अवसर पर जन सेवा समिति के निदेशक विकास कुमार ने कहा कि समिति का उद्देश्य केवल धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करना ही नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद, असहाय एवं पीड़ित परिवारों तक हर संभव सहायता पहुंचाना भी है। उन्होंने कहा कि समिति आगे भी इसी प्रकार सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी। कार्यक्रम में जन सेवा समिति के अध्यक्ष बबलू मधेशिया सहित पंकज गुप्ता, संतोष सोनी, अनिल बिहारी सिन्हा, राजू गुप्ता, श्रीराम साव, शिवानंद प्रसाद, दीपक कुमार, गोविंद ठाकुर, राजाराम सिंह, कन्हैया प्रसाद, रविन्द्र सेठ, अभिषेक श्रीवास्तव, राजेश केशरी, पप्पू गुप्ता एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने जन सेवा समिति की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी कदम बताया।


रिपोर्टर