बैंकॉक में सम्मानित होंगे डेहरी के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. पिंटू कुमार


संवाददाता पारसनाथ दुबे।    


डेहरी रोहतास।डेहरी ऑन सोन कैनाल रोड स्थित लक्ष्मी क्लिनिक के निदेशक एवं प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. पिंटू कुमार को होम्योपैथी चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए आगामी सप्ताह थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान केंट होमियोपैथिक लैबोरेटरी एवं मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय साइंटिफिक सेमिनार एवं वर्ल्ड होम्योपैथिक समिट के दौरान “बेस्ट होम्योपैथिक चिकित्सक” पुरस्कार के रूप में प्रदान किया जाएगा।

डॉ. पिंटू कुमार डेहरी ऑन सोन स्थित लक्ष्मी क्लिनिक के साथ-साथ मौना एवं बिक्रमगंज में भी अपनी चिकित्सा सेवाएं दे रहे हैं। उनके सफल उपचार एवं समर्पित सेवा भावना के कारण रोहतास सहित आसपास के कई जिलों के सुदूर क्षेत्रों से मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर संतुष्टि व्यक्त करते हैं।

लक्ष्मी क्लिनिक में गठिया, साइटिका, टायफाइड बुखार, बवासीर तथा पुराने एवं जटिल दर्द संबंधी बीमारियों का सफलतापूर्वक उपचार किया जाता है। मरीजों के बीच डॉ. पिंटू कुमार की सरल व्यवहार शैली एवं प्रभावी चिकित्सा पद्धति की व्यापक सराहना होती रही है।

समाजसेवा की भावना से प्रेरित होकर डॉ. पिंटू कुमार गरीब एवं असहाय मरीजों का निःशुल्क इलाज भी करते हैं। विगत दो दशकों से वे लगातार होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचा रहे हैं।

डॉ. पिंटू कुमार के इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान हेतु चयनित होने पर क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट