आठ माह से बकाया प्रोत्साहन राशि को लेकर आशा का भूख हड़ताल
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Apr 18, 2026
- 54 views
रोहतास। जिले के दिनारा प्रखंड के सीएचसी दिनारा में आठ माह से लंबित बकाया प्रोत्साहन राशि को लेकर आशा फैसिलेटर, आशा कार्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल किया।भूख हड़ताल में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि सरकार द्वारा जारी सभी स्वस्थ सेवाओं को जन जन तक पहुंचा कर लाभ दिलाया जा रहा है। जिसमें स्वास्थ्य जांच पीएनसी,एच एनबीसी,प्रसव, प्रसव पूर्व जांच प्रधानमंत्री स्वास्थ्य, टीकाकरण,एनसीडी, सर्वे , बंध्याकरण, परिवार नियोजन सहित विभिन्न कार्यक्रम को ससमय पुरा करने के बावजूद समय से राशि नहीं दी जा रही है। जिसमें आठ माह से प्रोत्साहन राशि नहीं दी गई है। जिससे सभी आशा कार्यकर्ताओं को भूखमरी की समस्या परेशानी का समाना करना पड रहा है। शादी विवाह या पर्व त्यौहार जैसे माहौल में भी उनकी लंबित बकाया राशि नहीं दी गई। जिससे लंबे समय से वंचित राशि को यथाशीघ्र दिलाने की मांग को लेकर एक दिवसीय भूख हड़ताल एवं अपनी मांगों को लेकर विभिन्न नारों के साथ जोरदार मांग किया गया। मांग करने वाले में आशा फैसिलेटर जनक दुलारी देवी, सीमा देवी,ऊषा देवी,नीलम देवी, नौहीद खातुन सहित सभी आशा फैसिलेटर एवं सभी आशा कार्यकर्ताओं का जोरदार मांग शामिल हैं। अपनी मांगों को अधिकारियों के समक्ष रखा गया एवं जल्द प्रोत्साहन राशि दिलाने की मांग की गई। जिसमें आश्वासन के बाद धरना एवं भूख हड़ताल का समापन हुआ।


रिपोर्टर