बिजली बिल बढ़ोतरी को लेकर धरना
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Apr 02, 2026
- 31 views
रोहतास।रसोई गैस LPG की भारी किल्लत, पेट्रोल/डीजल एवं बिजली दरों की बढ़ोतरी को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर प्रदेश के सभी प्रखंडों एवं नगरों में कांग्रेस पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन का कार्यक्रम रोहतास जिला के मुख्यालय में नगर कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदर्शन एवं देश के प्रधानमंत्री जी का पुतला दहन कार्यक्रम किया गया। जिसका नेतृत्व सासाराम नगर अध्यक्ष तौफीक अहमद मकरानी ने की देश में बढ़ते हुए पेट्रोलियम पदार्थों LPG गैस के दामों मे बढ़ोतरी संभावित बिजली दरों में बढ़ोतरी एवं उर्वरक रसायन यूरिया के भी दामों में वृद्धि एवं वजन कम किए जाने से किसानों एवं आमजनों LPG उपभोक्ताओं गैस सिलेंडर नही मिलने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर गृहणियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है गैस नही मिलने के एवज में पुराने व्यवस्था के तरफ लौटने जैसे लकड़ी चूल्हा किरोसीन स्टॉप कोयला उपला का इस्तेमाल करने को मजबूर है विद्यार्थियों का भी पढ़ाई लिखाई भी बाधित हो रहा है जो अपने घर में रहकर ही तैयारी करने को मजबूर है देश के प्रधानमंत्री जी अमेरिका और इजरायल से गलबहिया करके और देश को संकट के स्थिति लाकर खड़ा कर दिया है जिससे कि खाड़ी देशों से पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ती में बाधा उत्पन्न हो रहा है पेट्रोलियम की आपूर्ति नही होने की वजह से छोटे मोटे कारोबारी प्रभावित हो रहे है बाजार की अर्थव्यवस्था चरमरा सी गई है नगर अध्यक्ष ने नगर वासियों से आहवान किया कि देश के लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष जननायक राहुल गांधी द्वारा संकट की घड़ी में देश को एकजुट रहने एवं मजबूती प्रदान करने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों को समर्थन कर देश के हित के लिए कांग्रेस के हाथों को मजबूत करें।मौके पर जिला अध्यक्ष जय प्रकाश पाण्डेय, राजेश्वर कुशवाहा, डॉ जावेद अख्तर, राम नारायण राम, दीपक शुक्ला, डॉ शैलेश सागर, ललित ठाकुर, दीपक कुशवाहा, हीरा राम, सुनील तिवारी,ज्ञान चंद ओझा, सुमंत सिंह, मानस रंजन, सुमित, सरदार सर्वजीत सिंह उर्फ मोनू, राधा सिंह,तेजू मंसूरी, सत्यानंद कुशवाहा, धनंजय सिंह, राहुल, जीएम अंसारी, अशोक कुमार, पंकज राम, शैलेन्द्र गुप्ता, निरंजन प्रसाद सहित कई लोग शामिल हुए।


रिपोर्टर