31 तक नहीं हटे दुकानदार तो चलेगा बुलडोजर

दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट 


दुर्गावती (कैमूर):- पूर्व में अंचल पदाधिकारी दुर्गावती के द्वारा दिए गए आदेश के बाद भी दुकानदारों ने अपना दुकान नहीं हटाया था। शनिवार को दुर्गा मंदिर के पास उठे विवाद के कारण प्रशासन को समझा बुझाकर विवाद को शांत करना पड़ा। जिसके मद्दे नजर एक बार फिर अंचल पदाधिकारी के द्वारा 31 तारीख तक बाजार का अतिक्रमण हटाने का पोस्टर बाजार में लगाना पड़ा। पोस्टर में साफ आदेश दिया गया कि यदि दुकानदार अपनी दुकान सरकारी जमीन से स्वेच्छा से 31 तारीख तक नहीं हटा लेते हैं तो प्रशासन इसकी जिम्मेदार नहीं होगी और अगले दिन बुलडोजर के द्वारा बाजार का अतिक्रमण हटाया जाएगा। और नियम का पालन नहीं करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट