जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति सप्ताह के सभी दिनों में सुनिश्चित करने के निर्देश
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Mar 16, 2026
- 159 views
राजगढ़ । कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा जिले में आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए गैस वितरक एजेंसियों को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा बताया गया कि आमजनमानस के जीवन यापन पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े, इसे ध्यान में रखते हुए जिले में एलपीजी गैस की नियमित एवं सुचारू आपूर्ति बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।
इस संबंध में जिले की समस्त गैस वितरक एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि वे वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सप्ताह के सभी दिनों में अपनी एजेंसियां खुली रखें तथा उपभोक्ताओं की बुकिंग के अनुसार एलपीजी गैस का वितरण सुनिश्चित करें। कलेक्टर डॉ. मिश्रा के निर्देशानुसार यह व्यवस्था जनहित को ध्यान में रखते हुए लागू की गई है, ताकि आम नागरिकों को गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


रिपोर्टर