मंदिर से चोरी का खुलासा: बरसठी पुलिस ने कलश व लोटा के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

बरसठी,जौनपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बरसठी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम बघनरी स्थित शिवमंदिर व दुर्गा मंदिर से चोरी हुए कलश और लोटा को बरामद करते हुए पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण एवं दिशा-निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पारसनाथ यादव, पीआरवी 8170 डायल-112 के कर्मचारीगण तथा ग्राम बघनरी के ग्रामीणों के सहयोग से कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम ने ग्राम बघनरी में दबिश देकर दो अभियुक्तों को चोरी किए गए सामान के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में लालबहादुर पाण्डेय पुत्र निरहू निवासी ग्राम बसहरा थाना बरसठी जनपद जौनपुर तथा राजकुमार गुप्ता पुत्र शिवशंकर गुप्ता निवासी ग्राम मियाँचक थाना बरसठी जनपद जौनपुर शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से शिवमंदिर व दुर्गा मंदिर से चोरी गया कलश और लोटा बरामद किया है।

इस संबंध में थाना बरसठी में मु0अ0सं0 47/2026 धारा 305 व 317 (2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव, उपनिरीक्षक पारसनाथ यादव, कांस्टेबल प्रमोद कुमार तथा होमगार्ड राजेश कुमार शामिल रहे, जिनकी कार्रवाई से मंदिर में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा हो सका।


रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट