अनियंत्रित टेंपो डिवाइडर से टकराया महिला-बच्ची घायल छज्जूपुर पोखर के पास NH-19 पर हादसा, चालक फरार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 13, 2026
- 90 views
संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट
दुर्गावती (कैमूर)-- थाना क्षेत्र के छज्जूपुर पोखर के पास NH-19 पर शुक्रवार दोपहर एक टेंपो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। इस हादसे में टेंपो सवार एक महिला और 8 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं।घायलों को ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची दुर्गावती पुलिस ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) दुर्गावती पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया।
घायलों की पहचान
धनेछी देवी (उम्र 60 वर्ष), पति: चेल्हउ राम, एवं रेगनी कुमारी (उम्र 8 वर्ष), पिता: बेचू राम, दोनो ग्राम: छाता, थाना: दुर्गावती, जिला: कैमूर की निवासी है।
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बाजार जाने के लिए टेंपो में सवार थीं। जाम लगने से टेंपो चालक का वाहन छज्जूपुर पोखरे के पास अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकरा गया। हादसे के बाद चालक टेंपो लेकर फरार हो गया।


रिपोर्टर