ऑपरेशन सतर्क के तहत 23.25 लीटर अवैध शराब जब्त, कीमत ₹23,250

संवाददाता प्रेम कुमार की रिपोर्ट 

गयाजी-- पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया द्वारा ऑपरेशन सतर्क के तहत अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की गई। दिनांक 07 फरवरी 2026 को गाड़ी संख्या 12876 डाउन निलांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच से तीन लावारिस बैग बरामद किए गए, जिनमें अंग्रेजी शराब रखी हुई थी।मार्ग रक्षण दल से मिली सूचना पर आरपीएफ की टीम गया स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 06 पर पहुंची और जांच की। तलाशी के दौरान तीनों बैगों से कुल 31 बोतल रॉयल स्टैग प्रीमियर व्हिस्की (प्रत्येक 750 मिलीलीटर) बरामद हुई। सभी बोतलों पर “For Sale in Haryana” अंकित था। कुल मात्रा 23.25 लीटर पाई गई।आरपीएफ ने विधिवत जब्ती कर शराब को जीआरपी थाना गया को सौंप दिया। इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध कांड संख्या 33/26 के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30 (a) में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत ₹23,250 बताई गई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट