नये भवन में शिफ्ट हुआ परिवार न्यायालय व विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय

नये भवन में शिफ्ट हुआ परिवार न्यायालय व विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय 

ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट

शिवहर ----- शिवहर के किसान मैदान के दक्षिण पूर्वी छोर पर स्थित एडीआर भवन में परिवार न्यायालय और विधिक सेवा प्राधिकार का कार्यालय नये भवन में शिफ्ट हो गया है। 


इस भवन का निर्माण माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशन में कराया गया है और इसका विधिवत उद्घाटन पिछले माह किया गया था।


इस नये भवन में फैमिली कोर्ट और जिला विधिक सेवा प्राधिकार का कार्यालय आधुनिक सुविधाओं से लैस है। फैमिली कोर्ट में विधिवत सुनवाई प्रारंभ हो गई है और जिला विधिक सेवा प्राधिकार का कार्यालय भी पूर्णत: एडीआर भवन में स्थानांतरित हो गया है।


जिला अपर मुख्य न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव ललन कुमार रजक ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार शिवहर से जुड़े मामले जैसे निशुल्क विधिक सहायता, जमानत हेतु सक्षम अधिवक्ता एल. ऐ.डी.सी.एस. स्थाई लोक अदालत एवम राष्ट्रीय लोक अदालत और मध्यस्थता, पीड़ित मुआवजा प्रतिकर योजना से संबंधित सभी कार्य एडीआर भवन में आकर किए जा सकते हैं।


उन्होंने बताया कि मोबाइल नंबर 7070092435 पर संपर्क करके कानूनी सहायता लिया जा सकता है। इस नये भवन के बन जाने से शिवहर के लोगों को बेहतर न्यायिक सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें अपने काम के लिए शहर के बाहर नहीं जाना पड़ेगा।


इस अवसर पर जिला न्यायालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव ने बताया कि इस नये भवन में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं और लोगों को बेहतर न्यायिक सेवाएं प्रदान करने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट