“महिला संवाद” में गूंजा नारी सशक्तिकरण का स्वर, विकसित भारत बजट 2026-27 पर हुआ सार्थक विमर्श
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Feb 07, 2026
- 20 views
राजगढ़ । विकसित भारत बजट 2026 - 27 को लेकर राजगढ़ में आयोजित “महिला संवाद” कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पर विस्तार से विचार साझा किए गए। कार्यक्रम में बताया गया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट महिलाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने वाला है। वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट प्रावधानों से मातृशक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। कार्यक्रम में महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद डॉ. मेधा कुलकर्णी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। जिन्होंने महिलाओं की भूमिका और भागीदारी पर प्रेरक विचार रखे। इस अवसर पर सांसद श्री रोडमल नागर सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और उत्साह देखने को मिला।


रिपोर्टर