अज्ञातवाहन की चपेट में आने से दो की मौत
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 07, 2026
- 50 views
दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट
दुर्गावती (कैमूर) :- स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुरा गांव के पास एन एच 19 पर शनिवार की दोपहर 3:30 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति की पहचान गुड्डू सिंह उर्फ अरुण थाना चंदौली ग्राम मझवार जिला चंदौली उत्तर प्रदेश के रूप में की गई है। जबकी एक की पहचान अभी नहीं की जा सकी है।
ऐसा कयास लगाया जा रहा है की बाइक पर एक ही व्यक्ति सवार थे जबकि एक अन्य व्यक्ति भी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया या बाइक सवर के टक्कर से ही रोड पर गिर गया इस पर जांच चल रहा है। वहीं पुलिस के द्वारा दोनों शवो को अपने में कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया। वहीं जैसे ही बाइक सवार मृतक के परिजनो को पता चला तो मौके पर लोग पहुंच गए ।


रिपोर्टर