आमस के नारायणपुर गांव के युवक आदित्या सिंह का भारतीय नौसेना में चयन, गांव में हुआ भव्य स्वागत
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 03, 2026
- 29 views
संवाददाता धनंजय कुमार की रिपोर्ट
आमस(गया)-- आमस प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत नारायणपुर गांव निवासी धीरज कुमार सिंह के पुत्र आदित्या कुमार सिंह के भारतीय नौसेना में एसएसआर पद पर चयन पर रविवार को भव्य स्वागत किया गया। परिजनों, ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने फूल-मालाओं से सम्मान किया। आदित्या ने पहली ही बार में सफलता हासिल की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, दादा-दादी व गुरुजनों को दिया। स्वागत समारोह में मुखिया अनुराग रंजन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आदित्या ने गया कॉलेज से पढ़ाई के दौरान एनसीसी से जुड़कर अनुशासन और देशसेवा की भावना विकसित की।


रिपोर्टर