केंद्रीय बजट विकसित भारत के सपनों को साकार करने वाला : राजू बरनवाल
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 02, 2026
- 602 views
संवाददाता प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गया-- जदयू महानगर जिलाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद उर्फ राजू बरनवाल ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे विकसित भारत की दिशा में एक मजबूत कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और मध्यम वर्ग को सशक्त बनाकर समावेशी एवं संतुलित विकास को बढ़ावा देगा।उन्होंने कृषि, उद्योग, आधारभूत संरचना, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन में किए गए प्रावधानों की सराहना की। श्री बरनवाल ने बताया कि सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, विशेष रूप से वाराणसी-सिलीगुड़ी मार्ग से बिहार को लाभ होगा। साथ ही 20 नए राष्ट्रीय जलमार्गों और पटना-वाराणसी में जहाज मरम्मत सुविधा से व्यापार बढ़ेगा।
उन्होंने टेक्सटाइल पार्क, सेमीकंडक्टर के लिए सहायता और गर्ल्स हॉस्टल की घोषणा को युवाओं और महिलाओं के लिए लाभकारी बताया। अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार प्रकट किया।


रिपोर्टर