गया में तीसरी बार फार्मर रजिस्ट्री कैम्प, 02 फरवरी से शुरू

संवाददाता प्रेम कुमार की रिपोर्ट 

गया-- कृषि विभाग एवं राजस्व तथा भूमि सुधार विभाग के संयुक्त प्रयास से 02 फरवरी, 2026 से गया के सभी प्रखण्डों की पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री कैम्प तीसरी बार आयोजित किया जाएगा, जो 06 फरवरी तक चलेगा।कैम्प पंचायत सरकार भवन, कृषि कार्यालय, सामुदायिक भवन और प्रमुख विद्यालय परिसरों में लगाया जाएगा। इसमें किसानों का ई-केवाईसी और फार्मर आईडी ऑनलाइन तैयार किया जाएगा। किसानों से अपील की गई है कि वे अपने नजदीकी कैम्प में पहुंचकर अपना फार्मर आईडी बनवाएं।सरकार अब सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर आईडी अनिवार्य कर रही है। रजिस्ट्री के लिए केवल आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और जमाबंदी की जरूरत है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट