न्यायालय कर्मियों की विदाई के अवसर पर न्यायालय परिवार द्वारा फूल मालाओं से अलंकृत कर अंग वस्त्र प्रदान कर की गई सम्मानित

कैमूर-- दिनांक- 31.01.2026 दिन शनिवार 4:30 बजे नए कोर्ट परिसर बिल्डिंग के चतुर्थ ताला पर स्थित सभा कक्ष में न्यायालय के दो कर्मियों क्रमशः रामचंद्र महथा एवं विमलेश प्रसाद श्रीवास्तव का विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सभी न्यायिक पदाधिकारीयों के साथ-साथ समस्त न्यायालय परिवार उपस्थित रहे। विदाई समारोह में प्रधान न्यायाधीश विवेक कुमार ने अपने हाथों से रामचंद्र महथा को तो बाल जिंदर पाल प्रभारी जिला जज ने विमलेश प्रसाद श्रीवास्तव को अंग वस्त्र एवं शाल देकर सम्मानित किया। सभी न्यायिक अधिकारियों ने सेवानिवृत कर्मियों के सुखद स्वस्थ एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इन्हें अपने आशीर्वाद वचनों से विदा किया। कार्यक्रम का संचालन संघ के संरक्षक सुशील कुमार द्वारा किया गया संघ के सचिव अनिल कुमार ने दोनों कर्मियों को बुके देकर विदाई की जबकि न्यायालय कर्मियों द्वारा दोनों सेवानिवृत कर्मियों को फूल मालाओं से अलंकृत कर दिया गया।इस उपलक्ष में न्यायालय कर्मी श्री राम प्रभु द्वारा गीता की पुस्तक भेंट की गई। उक्त अवसर पर अजय कुमार साहू,कलख प्रसाद, साधना सिंह, मोहम्मद सज्जाद, सुधीर कुमार, श्यामलाल, संजय कुमार सिंह, अमित कुमार, सुरेंद्र शिव कुमार सिंह, तारकेश्वर राय, सुशील लाल, दीपक श्रीवास्तव, पंकज कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट