गया जंक्शन पर 15 किलो मादक पदार्थ के साथ एक युवक गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 01, 2026
- 58 views
संवाददाता प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गया-- वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त डीडीयू के दिशा-निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रेसुब पोस्ट गया, प्रभारी निरीक्षक अपराध शाखा गया एवं CPDS प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा गया जंक्शन पर आपराधिक गतिविधियों की निगरानी की जा रही थी।निगरानी के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-01/सी के पास एक युवक को पिट्ठू बैग एवं झोला के साथ संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम नीतीश कुमार (उम्र लगभग 21 वर्ष), पिता- कौशल प्रसाद यादव, निवासी- ग्राम रेवा, थाना मसौढ़ी, जिला पटना (बिहार) बताया। तलाशी लेने पर उसके दोनों बैग से मादक पदार्थ पोपी हस्क पाउडर बरामद हुआ।घटना की सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद अंचल अधिकारी श्री ऋषिकेश कुमार मौके पर पहुंचे। नियमानुसार जप्ती सूची तैयार कर कुल 15 किलोग्राम पोपी हस्क पाउडर को सील कर जब्त किया गया।पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह उक्त मादक पदार्थ को मसौढ़ी/जहानाबाद (बिहार) से अयोध्या (उत्तर प्रदेश) ले जाने के लिए गया स्टेशन आया था और ट्रेन के माध्यम से तस्करी करने की योजना थी।मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर संबंधित दस्तावेजों एवं जब्त सामग्री के साथ जीआरपी थाना गया लाया गया। रेसुब पोस्ट गया के स.उ.नि. मृत्युंजय कुमार अकेला के लिखित आवेदन के आधार पर जीआरपी गया में कांड संख्या 25/26, दिनांक 31.01.25, धारा 8/18(C)/20(C) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 25 हजार रुपये बताई गई है।


रिपोर्टर